केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया-चेतन 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, पुलिस जांच में इन सबूत पर संशय बरकरार

केतन अग्रवाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद शुक्रवार को एक बार फिर वडगांव मावल कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत परिसर और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, मामले की जांच कर रही पुलिस ने अदालत से दोनों आरोपियों की तीन दिन की अतिरिक्त पुलिस रिमांड की मांग की थी। पुलिस ने दलील दी थी कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों का आमना-सामना कराना आवश्यक है। साथ ही, मामले से जुड़े कई चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्य अभी बरामद किए जाने और उनकी जांच की जानी बाकी है। पुलिस अभी भी सिया और चेतन के बीच हुई बातचीत को डिकोड करने की कोशिश कर रही है। बता दें कि सिया ने अपने और केतन के फोन से चैट्स डिलीट कर दी थीं। कोर्ट ले जाते समय सिया गोयल ने मीडिया को किया अभद्र इशारा गुरुवार को जांच के सिलसिले में पुलिस सिया गोयल को पुणे के मार्केट यार्ड स्थित उसके घर लेकर गई थी। इस दौरान वह काले रंग की टी-शर्ट पहने हुए थी और उसने अपने चेहरे को प्रिंटेड स्कार्फ से ढका हुआ था। घर से बाहर निकलते समय उसने वहां मौजूद मीडियाकर्मियों की ओर देखा और कैमरों के सामने मिडिल फिंगर दिखा दी। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उसकी कड़ी आलोचना की। कई लोगों ने हत्या जैसे गंभीर मामले में आरोपी होने के बावजूद इस तरह के व्यवहार को असंवेदनशील और अनुचित बताया। पुलिस के मुताबिक, सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी पर 18 जून को पुणे के पास लोहगढ़ किले की पहाड़ी से कारोबारी केतन अग्रवाल को धक्का देकर हत्या करने का आरोप है। शुरुआत में सिया ने पुलिस को बताया था कि केतन का पैर फिसलने से हादसा हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस ने पहले आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था। पूछताछ में गुमराह कर रही सिया हालांकि पूछताछ के दौरान सिया के बयानों और उसके व्यवहार में कथित विरोधाभास मिलने के बाद पुलिस को शक हुआ। आगे की जांच में मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने सिया और चेतन को हत्या और आपराधिक साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया। जांच में यह भी सामने आया कि सिया और केतन की शादी दोनों परिवारों की सहमति से तय हो चुकी थी और इस साल नवंबर में विवाह होना था। पुलिस का आरोप है कि चेतन चौधरी इस रिश्ते से खुश नहीं था और वह केतन को अपने और सिया के रिश्ते में बाधा मानता था। इसी वजह से दोनों ने कथित तौर पर हत्या की साजिश रची। पुलिस के अनुसार, 14 जून को भी सिया ने कथित रूप से केतन को किले से धक्का देकर मारने की कोशिश की थी, लेकिन केतन पहाड़ी के किनारे झाड़ियों को पकड़कर बच गया। इसके बाद सिया ने कथित तौर पर सांप देखने का बहाना बनाकर उसका ध्यान भटकाया और उसे भरोसा दिलाया कि सब कुछ सामान्य है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 03, 2026, 13:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया-चेतन 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, पुलिस जांच में इन सबूत पर संशय बरकरार #IndiaNews #National #SiyaGoyal #ChetanChaudhary #JudicialCustody #KetanMurderCase #SubahSamachar