Gurugram News: बाइक को धीरे चलाने के लिए कहा तो मारा थप्पड़
पुलिस को लेकर आरोपियों के घर गए तो छत से फेंकी ईंट, युवक घायल बीच-बचाव करने आई लड़की भी हुई घायल, न्यू कॉलोनी थाने में प्राथमिकी दर्जअमर उजाला ब्यूराेगुरुग्राम। न्यू कॉलोनी थाना के अंतर्गत फिरोज गांधी काॅलोनी में बाइक को धीमे चलाने के लिए कहने पर बाइक सवारों ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। जब पीड़ित पक्ष पुलिस को लेकर आरोपियों के घर गए तो उन्होंने छत से ईंट फेंकी, जिससे युवक के सिर व चेहरे पर चोटें लगने से घायल हो गया। शिवपुरी निवासी लक्ष्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 15 मार्च की रात करीब 10.30 बजे दोस्त पंकज से मिलने फिरोज गांधी कॉलोनी गया था। इसी दौरान पंकज के पड़ोस में रहने वाले दो लड़के तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे। इसी दौरान पंकज के भाई नवीन ने उनको बाइक धीरे चलाने के लिए टोका तो उन्होंने नवीन को थप्पड़ मार दिया। नवीन ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस बुला ली। पुलिस ने जब थप्पड़ मारने वाले लड़कों का घर दिखाने के लिए कहा तो एक लड़के ने मकान की छत से ईंट मारी, जोकि लक्ष्य के सिर, नाक व दांतों पर लगी व उसके चार दांत टूट गए। इसी दौरान पंकज की बहन बीच-बचाव कराने के लिए आई तो उसके दाहिने हाथ के अंगूठे पर नुकीली चीज लगने चोटिल हो गई व उसे भी छह टांके आए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल रिछपाल हुड्डा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर धारा 115(2), 117(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों को जांच में शामिल करने के लिए बुलाया गया है। दोनों आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। ऐसे में उनके दस्तावेज भी मंगवाए गए हैं ताकि उम्र के बारे में सही जानकारी मिल सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 16:46 IST
Gurugram News: बाइक को धीरे चलाने के लिए कहा तो मारा थप्पड़ #SlappedWhenAskedToDriveTheBikeSlowly #SubahSamachar
