Kangra News: छोटे बच्चों ने राहगीरों को पिलाया शीतल जल
डमटाल (कांगड़ा)। क्षेत्र में भीषण गर्मी से राहगीरों को राहत दिलाने के लिए शनिवार को वार्ड-3 इंदौरा के छोटे बच्चों ने मिलजुलकर पैसे इकट्ठा कर छबील लगाई। इस दौरान बच्चों ने यहां गुजरने वाले राहगीरों को शीतल जल पिलाकर उनको राहत पहुंचाई। लोगों ने भीषण गर्मी में धूप में मीठा पानी पीकर कुछ हद तक राहत महसूस की और छोटे बच्चों के इस कार्य को काफी सराहा। इस मौके पर आर्यन, पीयूष, दीपू और मोनू सहित अन्य कई बच्चे मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 17:00 IST
Read More:
Small children gave cold water to passersby.
Kangra News: छोटे बच्चों ने राहगीरों को पिलाया शीतल जल #SmallChildrenGaveColdWaterToPassersby. #SubahSamachar
