Noida News: स्मार्ट मीटर की बिजली फिर से गुल

नोएडा। विद्युत निगम की ओर से लगाए गए स्मार्ट मीटर में फिर से दिक्कत आ रही है। शनिवार सुबह शहर के कई सेक्टरों में उपभोक्ताओं की बिजली अचानक गुल हो गई। बैलेंस पॉजिटिव होने के बाद भी बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। सेक्टर-82, 63, 73, 71, 122, 104 में उपभोक्ताओं को दिक्कतें हुईं। उपभोक्ताओं ने बताया कि निगम के 1912 नंबर पर शिकायत करने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 28, 2026, 19:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: स्मार्ट मीटर की बिजली फिर से गुल #SmartMeterPowerFailureAgain #SubahSamachar