कांकेर: आम की लकड़ी की तस्करी का खुलासा, नीलगिरी की आड़ में हो रहा था खेल, ट्रक जब्त; आरोपी मौके से फरार
कांकेर जिले के कापसी वन परिक्षेत्र में बीती रात वन विभाग की टीम ने आम की लकड़ी की तस्करी कर रहे एक ट्रक को पकड़ने में सफलता हासिल की। विभाग ने मामले की जानकारी आला अधिकारियों को देने के साथ ही ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बीती रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग नीलगिरी की लकड़ी की आड़ में आम की लकड़ी की तस्करी कर रहे हैं। आरोपियों ने ट्रक में रखी नीलगिरी की लकड़ी के बीच आम की लकड़ी छिपाकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने शनिवार रात बड़गांव नाका के पास चेकिंग शुरू कर दी। वनकर्मियों को देखते ही आरोपी ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए। विभाग ने ट्रक समेत तस्करी में इस्तेमाल की जा रही आम की लकड़ी जब्त कर ली है। फिलहाल वन विभाग और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 11:36 IST
कांकेर: आम की लकड़ी की तस्करी का खुलासा, नीलगिरी की आड़ में हो रहा था खेल, ट्रक जब्त; आरोपी मौके से फरार #CityStates #Crime #Kanker #Jagdalpur #SubahSamachar
