Siddharthnagar News: हृदयगति रुकने से एसओसी की मौत
सिद्धार्थनगर। जिला बंदोबस्त अधिकारी की सोमवार रात हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वह लखनऊ के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार जिला बंदोबस्त अधिकारी मसूदुल हसन की सोमवार रात में तबीयत खराब हो गई। उन्हें उपचार के लिए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। चिकित्सकों के मुताबिक उनका ऑक्सीजन स्तर 40 पाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि मेडिकल काॅलेज से उन्हें रेफर करने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। मसूदुल हसन अभी माह भर पहले यहां तैनात हुए थे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 10, 2025, 23:32 IST
Read More:
SOC died due to heart failure
Siddharthnagar News: हृदयगति रुकने से एसओसी की मौत #SOCDiedDueToHeartFailure #SubahSamachar
