Meerut News: सामाजिक समिति ने लगाया रक्तदान शिविर

मेरठ। परतापुर क्षेत्र के रिठानी में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सामाजिक जन सेवा कल्याण सेवा समिति के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ लक्षिता और हर्षिता सैनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।रक्तदान शिविर में रीता ब्लड बैंक, रोहटा रोड मेरठ की टीम ने सहयोग किया। डॉ. अरुण, डॉ. सोनू शर्मा, डॉ. आशी चौहान, डॉ. राशिद और डॉ. आवेश चौधरी की टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष विजय कुमार सैनी, गणेश सैनी, डॉ. पदम सिंह और डॉ. रणपाल सैनी ने शिविर की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 08, 2026, 19:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: सामाजिक समिति ने लगाया रक्तदान शिविर #SocialCommitteeOrganisedBloodDonationCamp #SubahSamachar