तुम्बाड 2 पर जुटे 1600 क्रू मेंबर्स और जूनियर आर्टिस्ट, जानें नवाज की अगली फिल्म के सेट से जुड़ी जानकारी
2018 में रिलीज हुई फैंटेसी-हॉरर फिल्म 'तुम्बाड' ने दर्शकों को अपनी कहानी और सेट से हैरान किया था। तब इस फिल्म के पास बजट भी सीमित था। लेकिन सीक्वल के लिए मेकर्स के पास अच्छा-खासा बजट है। ऐसे में फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार इस फिल्म पर 1600 क्रू मेंबर्स और जूनियर आर्टिस्ट काम कर रहे हैं। इसके अलावा भी फिल्म के सेट से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। सेट पर एक जादुई दुनिया बनाई जा रही है तुम्बाड 2 से जुड़े एक इनसाइडर (सूत्र) ने बताया है कि फिल्म की टीम दर्शकों को एक ऐसी जादुई दुनिया में ले जाने के लिए दिन-रात एक कर रही है। यह दुनिया बिल्कुल असली लगेगी। इसके लिए सेट के स्केल और उसकी डिटेलिंग पर पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। सूत्र ने बताया, मेकर्स ने हाल के वर्षों में किसी भी इंडियन फिल्म के लिए सबसे बड़ा और सबसे शानदार क्राउड-बेस्ड सेट तैयार किया है। तकरीबन 1600 क्रू मेंबर्स और जूनियर आर्टिस्ट्स मिलकर एक बहुत बड़े सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं। इसे इस तरह तैयार किया गया है कि यह कोई नकली फिल्म सेट नहीं लगता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 26, 2026, 10:00 IST
तुम्बाड 2 पर जुटे 1600 क्रू मेंबर्स और जूनियर आर्टिस्ट, जानें नवाज की अगली फिल्म के सेट से जुड़ी जानकारी #Bollywood #National #SohumShah #NawazuddinSiddiqui #Tumbbad2 #Tumbbad21600PlusCrewMembers #Tumbbad2JuniorArtists #SubahSamachar
