Yamuna Nagar News: खेत से सोलर पैनल की तार चोरी
यमुनानगर। चोरों ने बूड़िया थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर में खेत में लगे सोलर पंप से बिजली की तारें चोरी कर लीं। पुलिस ने किसान की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गांव फतेहपुर निवासी किसान प्रीतम लाल ने पुलिस काे दी शिकायत में बताया कि उन्होंने खेत में सिंचाई के लिए सोलर पैनल पंप लगाया हुआ है। 23 जून की रात किसी अज्ञात ने जंक्शन बॉक्स तोड़कर सोलर पैनल में लगी सभी तारें चोरी कर लीं। घटना का पता चलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत पर बुडिया थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 06:06 IST
Read More:
Solar panel wire stolen from farm
Yamuna Nagar News: खेत से सोलर पैनल की तार चोरी #SolarPanelWireStolenFromFarm #SubahSamachar
