Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में बैरकों से बर्फ साफ कर रहे हैं जवान

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में हालिया बर्फबारी के बाद पूरी घाटी बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है। हालिया बर्फबारी में केदारनाथ में चार फीट बर्फ गिरी जिससे कई दिनों से बर्फ विहीन पहाड़ियां हिमाच्छादित हो गई हैं। वहीं कठिन मौसम और शून्य से नीचे तापमान के बावजूद धाम की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है। वर्तमान में केदारनाथ में आईटीबीपी के 17 जवान और पुलिस के तीन जवान धाम की सुरक्षा कर रहे हैं। जवान विपरीत परिस्थितियों में भी पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं। रविवार को बर्फबारी थमने के बाद जवान सुरक्षा के साथ अपने रहने के स्थानों और बैरकों के आसपास जमी बर्फ को स्वयं साफ किया। वहीं मंदिर के आसपास पैदल मार्ग पर भी बर्फ हटाई गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 18:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में बैरकों से बर्फ साफ कर रहे हैं जवान #SoldiersClearSnowFromTheBarracksAtKedarnathDham #SubahSamachar