Rajasthan: ससुराल पहुंचा दामाद, दो बाइकों में लगाई आग; जाते-जाते धमकी भरा पत्र छोड़कर हो गया फरार
झालावाड़ शहर के नजदीक झालरापाटन की एन क्लेव कॉलोनी में स्थित ससुराल में आग लगाकर दो बाइकों को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, आरोपी जाते-जाते धमकी भरा पत्र भी छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपी की तलाश शुरू पीड़ित पक्ष की ओर से शनिवार रात पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि दामाद ससुराल पहुंचा और घर के बाहर खड़े दो वाहनों में आग लगा दी। आरोपी कथित तौर पर बोतल में पेट्रोल लेकर झालरापाटन स्थित ससुराल पहुंचा था। यहां खड़ी बाइकों में आग लगाने के बाद वह मौके पर धमकी भरा पत्र छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर झालरापाटन पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पेट्रोल की बोतल लेकर ससुराल पहुंचा था आरोपी परिजनों के अनुसार, आरोपी दामाद मध्य प्रदेश का रहने वाला है। शुक्रवार रात वह पेट्रोल की बोतल लेकर ससुराल पहुंचा। आरोप है कि उसने घर के बाहर खड़े दो वाहनों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसी दौरान परिवार की छोटी बेटी की नजर आग लगने की घटना पर पड़ गई। उसने तुरंत अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिवार के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे बड़ी जनहानि होते-होते बच गई। परिवार में भय का माहौल वाहनों में आग लगाने के बाद आरोपी मौके पर एक धमकी भरा पत्र भी छोड़ गया। पत्र में कथित तौर पर लिखा है, अगली बार फिर आऊंगा, गिफ्ट और भी बड़ा होगा। पीछे मत हटना, खेल में और भी मजा आने वाला है। धमकी भरे इस संदेश के सामने आने के बाद परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। आरोपी की सास झालरापाटन निवासी अलका गुप्ता ने आरोप लगाया कि उनका दामाद रात के समय पेट्रोल की बोतल लेकर आया और घर के बाहर खड़े दो वाहनों में आग लगा दी। अलका गुप्ता के अनुसार, छोटी बेटी ने आग लगते हुए देखा तो परिवार को इसकी सूचना दी।घटना के बाद परिवार पूरी तरह डर गया और पूरी रात खौफ के साए में गुजरी। इसके बाद शनिवार रात पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। ये भी पढ़ें-राजस्थान: प्रसूता की मौत के बाद जनाना अस्पताल में तीन घंटे हंगामा, शव ले जाने पर पुलिस-परिजनों में हुई नोकझोंक जब इस मामले में घटना की वजह जानने का प्रयास किया गया तो अलका गुप्ता ने बताया कि दामाद ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण परिवार को पता नहीं है। उन्होंने कहा कि इसकी वजह वही बता सकता है। घटना की सूचना के बाद झालरापाटन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। जांच के बाद ही आगजनी की वारदात के पीछे का वास्तविक कारण सामने आने की उम्मीद है। धमकी भरा पत्र और जली हुई बाइक
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 09, 2026, 16:26 IST
Rajasthan: ससुराल पहुंचा दामाद, दो बाइकों में लगाई आग; जाते-जाते धमकी भरा पत्र छोड़कर हो गया फरार #CityStates #Crime #Jhalawar #Rajasthan #Jhalrapatan #Arson #FamilyDispute #Son-in-law #ThreateningLetter #MotorcycleSetOnFire #SubahSamachar
