UP: बेटे ने मां को मार डाला, बीच-बचाव में भाभी और भतीजी घायल; छह माह पहले पिता की हुई थी मौत
UP Crime: जौनपुर के केराकत कस्बे के शेखजादा मोहल्ला में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। घरेलू विवाद के कारण अविवाहित बेटे ने अपनी ही बुजुर्ग मां शीला सिंह (80) की वजनी वस्तु से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल वृद्धा को ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। इस दौरान बीच-बचाव में आई भाभी और भतीजी भी घायल हो गईं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, शेखजादा मोहल्ला निवासी शीला सिंह पहले राजकीय कन्या पाठशाला में प्रवक्ता रह चुकी थीं। उनके पति स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह भी केराकत स्थित एक पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रवक्ता थे, जिनका छह माह पूर्व निधन हो चुका था। परिवार में चार पुत्र हैं। पप्पू और भोलू उर्फ संदीप (47) मां के साथ रहते थे, जबकि मुन्ना और गोलू बाहर रहते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 25, 2026, 23:33 IST
UP: बेटे ने मां को मार डाला, बीच-बचाव में भाभी और भतीजी घायल; छह माह पहले पिता की हुई थी मौत #CityStates #Varanasi #Jaunpur #JaunpurPolice #JaunpurNews #LatestNews #BigNews #SubahSamachar
