Ambedkar Nagar News: पिता की हत्या में बेटे को 10 साल की सजा

अंबेडकरनगर। हंसवर क्षेत्र के मोहम्मदपुर मुसलमान गांव में एक बेटे को पिता की हत्या के मामले में कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आरोपी दिनेश कुमार को 10 वर्ष की सजा और 12,000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। मामला 12 मार्च 2025 का है।मिठाई लाल (64) अपने परिजनों से अलग दिल्ली में रहते थे। वे अपने दिवंगत भाई के बेटे की शादी में गांव आए थे और अपने भतीजे अंकित के घर रुके थे। मिठाई लाल सरकारी राशन की दुकान से गल्ला लेकर आए थे और घर पर बैठे थे। शराब के आदी बेटे दिनेश कुमार (35) को यह बात पता चली। इसी दौरान दिनेश अपने पिता के पास पहुंचा और उनसे विवाद करने लगा। नोकझोंक के दौरान नाराज दिनेश ने डंडे से मिठाई लाल के सिर पर बांस से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए थे। इसमें उनकी मौत हो गई थी। भतीजे अंकित की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। इसी मामले में कोर्ट ने दिनेश को सजा सुनाई है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 21:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambedkar Nagar News: पिता की हत्या में बेटे को 10 साल की सजा #UpNews #AmbedkarNagarNews #SubahSamachar