यूनिवर्स का शुक्रिया… सोनम कपूर ने कैसे मनाया अपना जन्मदिन? फैंस के साथ साझा की जश्न की अनदेखी तस्वीरें

सोनम कपूर काफी वक्त से फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। नई मां की जिम्मेदारी वह निभा रही हैं। लेकिन अपने जन्मदिन का जश्न उन्होंने धूमधाम के साथ परिवार और दोस्तों के साथ मनाया। इन सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी साझा की हैं। सोनम कपूर ने अपने पूरे परिवार और दोस्तों के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया। साथ ही एक कैप्शन भी लिखा। इसमें वह लिखती हैं, मुझे जन्मदिन की बधाई। इस जिंदगी और इन लोगों के लिए यूनिवर्स का शुक्रिया। सोनम कपूर ने अपने दूसरे बेटे की झलक भी इन तस्वीरों में दिखाई है। सोनम कपूर ने पति के साथ भी रोमांटिक तस्वीर साझा की है। चचेरे भाई और अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ भी सोनम कपूर ने अपने एक क्यूट फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर भी बेटी के जन्मदिन के सेलिब्रेशन में शामिल हुए। सोनम कपूर के दोस्त भी उनके बर्थ डे सेलिब्रेशन में नजर आए। सोनम कपूर ने अपने बर्थ केक की फोटो भी पोस्ट की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 15:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूनिवर्स का शुक्रिया… सोनम कपूर ने कैसे मनाया अपना जन्मदिन? फैंस के साथ साझा की जश्न की अनदेखी तस्वीरें #Bollywood #National #SonamKapoor #SonamKapoorBirthdayCelebration #SonamKapoorUnseenPictures #SonamKapoorFamilyAndFriends #SonamKapoorFilms #SonamKapoorMovies #SubahSamachar