UP Crime: नौकरी से निकाले जाने से नाराज था मिस्त्री, पत्थर से सिर कूंचकर की थी क्रशर प्लांट संचालक की हत्या
सोनभद्र जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र स्थित गिरधर सीमेंट्स लिमिटेड परिसर में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सर्विलांस, एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने हत्या व चोरी के मामले में वांछित आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं। क्या है पूरा मामला पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी श्रवण सिंह उर्फ श्रवण गोंड ने कंपनी संचालक के चाचा विष्णु हरि उपाध्याय की पत्थर से वार कर हत्या की थी। घटनास्थल से लगभग 300 मीटर दूर नाले और झाड़ियों में छिपाकर रखे गए मॉनिटर, प्रिंटर सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले कंपनी में करीब दो वर्ष तक मिस्री (राजमिस्त्री) के पद पर कार्यरत था। नौकरी से निकाले जाने और डांट-फटकार के कारण मृतक से उसकी रंजिश हो गई थी। इसी बदले की भावना में उसने वारदात को अंजाम दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 13, 2026, 12:34 IST
UP Crime: नौकरी से निकाले जाने से नाराज था मिस्त्री, पत्थर से सिर कूंचकर की थी क्रशर प्लांट संचालक की हत्या #CityStates #Sonebhadra #Varanasi #SonbhadraNews #SonbhadraLatestNews #UpNews #SubahSamachar
