Gurugram News: गीत-संगीत और रंगारंग कार्यक्रमों ने बांधा समां

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू सोसाइटी में महिलाओं ने तीज उत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में गीत-संगीत, नृत्य समेत कई मनोरंजक गतिविधियों में हिस्सा लिया। महिलाओं ने सावन और तीज के पारंपरिक गीतों पर नृत्य कर खूब तालियां बटोरीं। उत्सव में महिलाओं के लिए कई मनोरंजक गतिविधियां और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। कार्यक्रम में शामिल शिप्रा गुप्ता ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य सोसाइटी की महिलाओं को एक साथ आने और त्योहार की खुशियां साझा करने का अवसर देता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 18:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: गीत-संगीत और रंगारंग कार्यक्रमों ने बांधा समां #Songs #MusicAndColourfulProgrammesEnthralledTheAudience. #SubahSamachar