Delhi NCR News: सोनिया को ऊंची कूद में ब्रांज मेडल
नोएडा। अयोध्या में आयोजित 36वीं राज्य स्तरीय बाल क्रिडा प्रतियोगिता में हैबतपुर विद्यालय की आठवीं की सोनिया ने ऊंची कूद में 1.26 मीटर पार कर ब्रांज मेडल अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 6 से 8 मार्च के बीच हुई। स्टेट रिसोर्स ग्रुप कंचन बाला ने बताया कि मंडल स्तर पर विजेता 27 बच्चों ने इसमें हिस्सा लिया। इनके साथ जिला पीटीआई सतीश, बिसरख ब्लॉक पीटीआई आशीष नागर, कंपोजिट विद्यालय पाली के सहायक अध्यापक संजीव शर्मा व अनुदेशक उदित और कंपोजिट विद्यालय हैबतपुर की प्रधानाध्यापक श्वेता भी गए। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 12, 2026, 19:08 IST
Read More:
Sonia won bronze in high jump
Delhi NCR News: सोनिया को ऊंची कूद में ब्रांज मेडल #SoniaWonBronzeInHighJump #SubahSamachar
