Kushinagar News: सोनू सूद के प्रशंसक ने शुरू की बेतिया से मुंबई तक पदयात्रा

उजारनाथ। बॉलीवुड अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद के प्रति अपनी दीवानगी और सम्मान व्यक्त करने के लिए बिहार के पश्चिम चंपारण (बेतिया) से मुंबई तक पदयात्रा पर निकला अमजद आलम बुधवार की दोपहर पटहेरवा से गुजरा। हाथ में तिरंगा और सोनू सूद की तस्वीर वाला पोस्टर लोगों का ध्यान खींच रहा है।बेतिया के अमजद आलम बताया कि वह सोनू सूद का प्रशंसक है और जरूरतमंदों की सहायता से प्रेरित होकर यह यात्रा कर रहा है। पदयात्रा का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति, सामाजिक सेवा और मानवता का संदेश पहुंचाना है। यात्रा के दौरान वह विभिन्न शहरों और गांवों से होकर गुजर रहा है तथा लोगों को समाजसेवा के लिए प्रेरित कर रहा है। पटहेरवा और आसपास के लोगों ने उसकी हौसलाअफजाई की। राहगीरों ने उसके जज्बे की सराहना करते हुए सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 02:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Kushinagar news



Kushinagar News: सोनू सूद के प्रशंसक ने शुरू की बेतिया से मुंबई तक पदयात्रा #KushinagarNews #SubahSamachar