Bareilly News: जाम से निपटने के लिए एसओपी जारी, नियम तोड़ने पर जुर्माना

लखनऊ/बरेली। 20 शहरों के 172 मार्गों को ट्रैफिक जाम से मुक्त कराने के लिए डीजीपी राजीव कृष्ण की ओर से मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गई है। इसमें शहर के छह रूटों को शामिल किया गया है। शहर के मुख्य मार्गों को ई-रिक्शा मुक्त रखा जाएगा। अवैध कब्जों को भी हटाया जाएगा। इसके लिए यातायात विभाग के साथ ही संबंधित थानों के प्रभारियों की जिम्मेदारी भी तय की गई है। दफ्तरों और स्कूलों के छूटने के समय में 15-15 मिनट के अंतराल की सिफारिश भी की गई है। इसमें रूट मार्शल की तैनाती, यात्रा का समय कम करने का जिक्र है। हर रूट की सीसी कैमरों के जरिये निगरानी के भी निर्देश दिए हैं। व्यस्त चौराहों व तिराहों के 100 मीटर के क्षेत्र को पूरी तरह खाली रखने और इस क्षेत्र में सवारियां उतारने-बैठाने पर रोक रहेगी।अधिक यातायात दबाव वाले क्षेत्रों में पीक ऑवर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। नो एंट्री का उल्लंघन करने पर 20 हजार, नो पार्किंग एवं अवैध पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर पहली बार 500 और उसके बाद 2000 रुपये, रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर 2000 रुपये जुर्माने का प्रावधान किया गया है। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि एसओपी को सख्ती से लागू कराया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 09, 2026, 03:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: जाम से निपटने के लिए एसओपी जारी, नियम तोड़ने पर जुर्माना #SOPIssuedToDealWithTrafficJams #FineForBreakingRules #SubahSamachar