Bareilly News: एसपी अंशिका बनेंगी संभल एसपी की दुल्हन

बरेली। राजस्थान में बाड़मेर के बिश्नोई परिवार का जुड़ाव उप्र के गंगा किनारे प्रयागराज से होने जा रहा है। बरेली की एसपी दक्षिणी आईपीएस अंशिका वर्मा अब संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की दुल्हन बनने जा रही है। 27 मार्च से चार दिन के कार्यक्रम तय हो गए है।एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस हैं और मूल रूप से प्रयागराज की निवासी हैं। कृष्ण कुमार बिश्नोई इस समय बरेली जोन में ही संभल जिले के एसपी हैं। अंशिका वर्मा जब गोरखपुर में प्रशिक्षु आईपीएस थीं तब 2018 बैच के आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई उनके वरिष्ठ अधिकारी थे। उसी वक्त से दोनों की नजदीकी थी जो अब रिश्ते में बदलने जा रही है। विवाह के मुख्य कार्यक्रम बिश्नोई परिवार की परंपरा के तहत केके बिश्नोई के ढोरीमन्ना बाड़मेर स्थित कृष्ण निवास में होंगे। कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ राजनेता भी विवाह समारोह में शामिल हो सकते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 08, 2026, 03:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: एसपी अंशिका बनेंगी संभल एसपी की दुल्हन #SPAnshikaWillBecomeTheBrideOfSambhalSP #SubahSamachar