फीफा विश्वकप में कल क्या हुआ और आज क्या?: स्पेन की धमाकेदार वापसी; केप वर्डे ने फिर चौंकाया, बेल्जियम खतरे में

फीफा विश्व कप 2026 का 11वां दिन फुटबॉल फैंस के लिए यादगार साबित हुआ। एक ओर स्पेन ने शुरुआती झटके से उबरते हुए अपने असली रंग दिखाए और सऊदी अरब को एकतरफा मुकाबले में ध्वस्त कर दिया, वहीं दूसरी ओर छोटे से अफ्रीकी द्वीपीय देश केप वर्डे ने लगातार दूसरे मैच में दुनिया को चौंका दिया। स्पेन को गोलरहित ड्रॉ पर रोकने वाली इस टीम ने अब दो बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे को भी जीत से वंचित कर दिया। इसके अलावा बेल्जियम और ईरान के बीच मुकाबला बिना गोल के समाप्त हुआ, लेकिन यह मैच कई मायनों में चर्चा का केंद्र रहा। बेल्जियम को रेड कार्ड झेलना पड़ा, फिर भी ईरान अतिरिक्त खिलाड़ी का लाभ नहीं उठा सका। दिन भर के इन मुकाबलों ने यह साबित कर दिया कि 48 टीमों वाले विस्तारित विश्व कप में अब कोई भी टीम हल्के में लेने लायक नहीं है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 22, 2026, 06:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




फीफा विश्वकप में कल क्या हुआ और आज क्या?: स्पेन की धमाकेदार वापसी; केप वर्डे ने फिर चौंकाया, बेल्जियम खतरे में #Football #Sports #International #FifaWorldCup2026 #SpainVsSaudiArabia #CapeVerdeVsUruguay #IranVsBelgium #LamineYamal #MikelOyarzabal #KevinPina #SubahSamachar