Kangra News: पेट्रोल पंप के पास खड़े जीप ट्राले की स्टेपनी, टूल बॉक्स और एलसीडी चोरी

अज्ञात लोगों ने शुक्रवार रात को दिया वारदात को अंजाम, जांच में जुटी पुलिससंवाद न्यूज एजेंसीलंबागांव (कांगड़ा)। आलमपुर में पेट्रोल पंप के पास पोल्ट्री फार्म के बाहर खड़े जीप ट्राला की स्टेपनी, टूल बॉक्स और एलसीडी चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की यह वारदात शुक्रवार रात की बताई जा रही है। इस संबंध में आलमपुर पुलिस चौकी में प्राथमिकी दर्ज हुई है।पुलिस के अनुसार जगरूप नगर पंचायत निवासी रविंद्र कुमार आलमपुर पेट्रोल पंप के पास पोल्ट्री फार्म की दुकान करते हैं। उन्होंने शुक्रवार शाम रोजाना की तरह अपना जीप ट्राला पोल्ट्री फार्म के बाहर खड़ा किया और अपने घर जगरूप नगर चले गए। शनिवार सुबह जब वे वापस पोल्ट्री फार्म पहुंचे तो जीप ट्राले का दरवाजा टूटा हुआ और खुला मिला।जांच करने पर ट्राले में लगी एलसीडी, टूल बॉक्स और स्टेपनी गायब मिली। इसके बाद रविंद्र कुमार ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो शुक्रवार रात करीब 11:40 बजे तीन-चार लोग कार में वहां पहुंचते दिखाई दिए। आरोपियों ने किसी लोहे की रॉडनुमा चीज से ट्राले का दरवाजा तोड़ा और सामान चोरी कर लिया। दरवाजा खोलने के लिए इस्तेमाल की गई रॉड भी चोर मौके पर ही छोड़ गए हैं।डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और आरोपी जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 22, 2026, 18:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: पेट्रोल पंप के पास खड़े जीप ट्राले की स्टेपनी, टूल बॉक्स और एलसीडी चोरी #SpareWheel #ToolBox #AndLCDStolenFromAJeep-trailerParkedNearAPetrolPump. #SubahSamachar