Gurugram News: नागरिक अस्पताल में 30 डेंगू बेड का विशेष वार्ड तैयार

स्वास्थ्य विभाग अलर्टवार्ड में भर्ती मरीजों के लिए आवश्यक दवाइयों, जांच सुविधाओं और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की व्यवस्था कीसंवाद न्यूज एजेंसी गुरुग्राम। मानसून से पहले डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संभावित मरीजों के इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में 30 बेड का विशेष डेंगू वार्ड तैयार किया गया है। वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए आवश्यक दवाइयों, जांच सुविधाओं और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की व्यवस्था की गई है।खून जांच के लिए लैब में की गईं व्यवस्थाएंस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल में डेंगू की जांच, उपचार और निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था की गई है ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके। इसके साथ ही जांच के लिए लैब में ब्लड प्लेटलेट्स, आवश्यक मेडिकल उपकरण और इमरजेंसी सेवाओं को भी तैयार रखा गया है।डेंगू से बचाव के लिए विभाग ने जागरूकता अभियान भी शुरू किया है। घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने, कूलर, गमले और पानी की टंकियों की नियमित सफाई करने और पूरी बांह के कपड़े पहनने और मच्छररोधी उपाय अपनाने की अपील की गई जा रही है। पॉजिटिव लार्वा मिलने पर नोटिस थमाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द या अन्य डेंगू जैसे लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल में जांच कराएं। समय पर इलाज से बीमारी की गंभीरता को काफी हद तक रोका जा सकता है।---नागरिक अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए 30 बेड का विशेष वार्ड तैयार कर दिया गया है, बेड पर मच्छरदानी लगाई गई है। आगामी डेंगू मानसून के मौसम को देखते हुए इलाज और संक्रमण से बचाव की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। -डॉ. नीना, पीएमओ, नागरिक अस्पताल

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 19:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: नागरिक अस्पताल में 30 डेंगू बेड का विशेष वार्ड तैयार #SpecialWardWith30BedsForDenguePatientsReadyAtTheCivilHospital. #SubahSamachar