Bihar: एनएच-922 पर तेज रफ्तार ट्रक का कहर; मजदूरी कर लौट रहे युवक को कुचला, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

बक्सरजिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। एनएच-922 पर चुरामनपुर के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को कुचल दिया। हादसे में 40 वर्षीय संतोष कुमार गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मृतक संतोष कुमार गुप्ता पड़री गांव निवासी केदार साह के पुत्र थे। मजदूरी कर लौट रहे थे संतोष कोपीछे से ट्रक ने मारी टक्कर परिजनों के मुताबिक, संतोष रोज की तरह शहर में दिनभर मजदूरी करने के बाद शाम को साइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह चुरामनपुर के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संतोष सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हो गया। हादसा होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। डॉक्टरों ने मृत घोषित किया स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल संतोष को इलाज के लिए सदर अस्पताल, बक्सर पहुंचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद संतोष को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पड़री गांव में भी मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अब फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान में जुट गई है। इसके लिए एनएच-922 पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही वाहन और आरोपी चालक का पता लगाकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें:पैसे दो, नीट पास करो, मेडिकल एंट्रेंस में माफिया का खेल, एडवांस लेकर सेट होते थे सॉल्वर, चार गिरफ्तार परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ मृतक संतोष कुमार गुप्ता अपने परिवार का इकलौता सहारा था। मजदूरी कर वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी असामयिक मौत से पत्नी और बच्चों के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। गांव में हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है कि आखिर कब तक तेज रफ्तार वाहनों के कारण बेकसूर लोग अपनी जान गंवाते रहेंगे। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और फरार चालक की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 06, 2026, 07:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: एनएच-922 पर तेज रफ्तार ट्रक का कहर; मजदूरी कर लौट रहे युवक को कुचला, चालक की तलाश में जुटी पुलिस #CityStates #Bihar #Patna #Buxar #Nh-922 #RoadAccident #Truck #HighSpeed #Laborer #SantoshKumarGupta #Death #Cyclist #Collision #SubahSamachar