Panipat News: सर्विस लेन पर तेज रफ्तार ट्रक ने दो प्रवासी मजदूरों की ली जान
संवाद न्यूज एजेंसीसमालखा। नेशनल हाईवे-44 पर झट्टीपुर स्थित नायरा पेट्रोल पंप के सामने रविवार तड़के करीब तीन बजे सर्विस लेन पर रांग साइड में पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक चालक दो प्रवासी मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। दोनों एक ही परिवार में चाचा-भतीजा लगते थे और धान रोपाई के लिए आए थे। चालक ट्रक सहित मौके से भाग गया। समालखा थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर के खानपुर मोहिउद्दीनपुर गांव के इमतियाज ने समालखा थाना पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि आठ लोग मच्छरौली गांव में तेजा के खेत पर धान रोपाई के लिए आए थे। वे रविवार तड़के करीब सवा तीन बजे जीटी सड़क पर मच्छरौली गांव के सामने गुप्ता फैक्ट्री के पास उतरे थे। वे जीटी सड़क की सर्विस लेन से पैदल ही खेतों की तरफ जा रहे थे। तभी सर्विस लेन पर गलत दिशा (रांग साइड) से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने लापरवाही से चलाते हुए रियाजुद्दीन (35) और इमरान (30) को पीछे से टक्कर मार दी और उन्हें कुचलते हुए निकल गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। साथियों ने तुरंत इसकी सूचना डायल-112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। इमरान के बुरी तरह से कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रियाजुद्दीन को तुरंत सामान्य अस्पताल पहुंचाया। उनकी सिर पर अधिक चोट होने के चलते मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को शवगृह में रखवा दिया। इमतियाज ने बताया कि इमरान के पीछे दो बेटी और रियाजुद्दीन के पीछे छह बच्चे हैं।वर्जन :जीटी सड़क पर झट्टीपुर के पास सड़क दुर्घटना में दो प्रवासी लोगों की मौत हो गई। परिजनों के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। -दीपक कुमार, प्रभारी, थाना पुलिस समालखा। परिजनोंकेबयानदर्जकरतेपुलिसकर्मी।संवाद परिजनोंकेबयानदर्जकरतेपुलिसकर्मी।संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 22, 2026, 02:56 IST
Panipat News: सर्विस लेन पर तेज रफ्तार ट्रक ने दो प्रवासी मजदूरों की ली जान #SpeedingTruckKillsTwoMigrantWorkersOnServiceLane. #SubahSamachar
