Women's T20 World Cup: भारतीय महिला टीम को लगा बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल चोट की वजह हुईं बाहर; किसे मिला मौका?

भारतीय महिला टीम को महिला टी20 विश्व कप 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम की ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह युवा लेग स्पिनर प्रेमा रावत को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। दरअसल, बुधवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ ग्रुप-ए मुकाबले के दौरान श्रेयंका पाटिल को फील्डिंग करते समय टखने (एंकल) में गंभीर चोट लग गई। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें मैदान से स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा। इसके बाद मेडिकल जांच में यह स्पष्ट हो गया कि वह टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले सकेंगी। India suffer huge injury blow at the #T20WorldCup.https://t.co/USoyWDD8JS — ICC (@ICC) June 18, 2026

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 19, 2026, 03:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Women's T20 World Cup: भारतीय महिला टीम को लगा बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल चोट की वजह हुईं बाहर; किसे मिला मौका? #CricketNews #National #ShreyankaPatil #WomensT20WorldCup2026 #PremaRawat #WomensT20WorldCup #SubahSamachar