Noida News: विंस्डर कोर्ट में स्पोर्ट्स कार्निवल आज से, 24 से अधिक प्रतियोगिताएं होंगी

करीब 200 निवासी लेंगे हिस्सा, प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, बैडमिंटन, कैरम, शतरंज समेत कई अन्य खेल शामिलफोटो (सोसाइटी के लिहाज से जरूरी)------माई सिटी रिपोर्टर नोएडा। एसोटेक विंस्डर कोर्ट सोसाइटी में विंस्डर कोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आज से चौथे स्पोर्ट्स कार्निवल का शुभारंभ किया जाएगा। इसमें सोसाइटी के करीब 200 निवासी हिस्सा लेंगे, जिनके लिए करीब 24 से अधिक खेल प्रतियोगिताएं होंगी।सेक्टर-78 स्थित एसोटेक विंस्डर कोर्ट सोसाइटी निवासी और आयोजक सिद्दार्थ निगम ने बताया कि कार्निवल में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों - सभी वर्ग के लोगों के लिए अलग-अलग खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन मलिक ने बताया कि इस बार आयोजन को और विस्तृत रूप दिया गया है। प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, बैडमिंटन, कैरम, शतरंज समेत कई अन्य खेल शामिल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि निवासियों में आयोजन को लेकर खासा उत्साह है और पंजीकरण संख्या लगातार बढ़ रही है। -------------हर शनिवार-रविवार होगा आयोजनयह स्पोर्ट्स कार्निवल अगले चार हफ्तों तक हर शनिवार और रविवार को होगा। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। संजय झा, मौसम अरोड़ा और निशू कुमार ने बताया कि पिछले तीन सालों से इसका आयोजन हो रहा है। इन तीन सालों में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पुष्पाल सिंह और कल्पना सिंह ने बताया कि इस बार पिछले साल के मुकाबले ज्यादा लोग अपनी रुचि दिखा रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 28, 2026, 20:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: विंस्डर कोर्ट में स्पोर्ट्स कार्निवल आज से, 24 से अधिक प्रतियोगिताएं होंगी #SportsCarnivalBeginsTodayAtWindsorCourt #WithOver24EventsToBeHeld #SubahSamachar