Jammu News: युवा राष्ट्रीय बास्केटबॉल में जम्मू कश्मीर ने बिहार को 82-59 से रौंदा

(फोटो ट्रैक पर है)--- जम्मू। 41वीं युवा राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जम्मू-कश्मीर की लड़कों की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार को 82-59 अंकों से शिकस्त दी। पुणे में जारी प्रतियोगिता के सीडिंग नॉकआउट मुकाबले में टीम ने चारों क्वार्टर में बढ़त बनाए रखी और प्रतिद्वंद्वी को वापसी का मौका नहीं दिया। इससे पहले जम्मू-कश्मीर की टीम पूल मुकाबलों में बेहतर रैंकिंग वाली ओडिशा और आंध्र प्रदेश की टीमों को भी हरा चुकी है। हालांकि, उसे चंडीगढ़ के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम की नजर अगले मुकाबले में जीत दर्ज कर अपनी रैंकिंग सुधारने पर है। संवाद---

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 02, 2026, 03:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Sports news



Jammu News: युवा राष्ट्रीय बास्केटबॉल में जम्मू कश्मीर ने बिहार को 82-59 से रौंदा #SportsNews #SubahSamachar