फुटबॉल : राजोरी ने रामबन को 8-1 को हराया
जम्मू। द लीग ऑफ क्लासिक इंटर डिस्ट्रिक्ट यूटी लेवल अंडर-17 लड़कों की फुटबॉल प्रतियोगिता शनिवार को खेल गांव नगरोटा में शुरू हुई। यह प्रतियोगिता युवा सेवा एवं खेल विभाग के सौजन्य से करवाई जा रही है। इसमें 300 से ज्यादा प्रतिभागी दम दिखा रहे हैं। पहले मैच में राजोरी ने रामबन की टीम को 8-0 से हराया। राजोरी के दक्ष और दानिश ने 3-3 गोल दागे। दूसरा मैच में कुपवाड़ा ने बारामुला को 4-1, जम्मू ने अनंतनाग को 4-1, बडगाम ने पुलवामा को 2-1 से मात दी। उद्घाटन समारोह में महानिदेशक अनुराधा गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहीं। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 26, 2026, 02:32 IST
फुटबॉल : राजोरी ने रामबन को 8-1 को हराया #SportsNews #SubahSamachar
