खेल की खबरें: तीन मैचों में पांच अंक लेकर पूर्वांचल विवि ने जीता खिताब, नई तकनीक सीखी; वाराणसी में प्रतियोगिता
पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय हॉकी शनिवार को संपन्न हो गई। पांच दिवसीय प्रतियोगिता नॉकआउट कम लीग के आधार पर खेली गई। इसमें तीन मैच में दो जीत एक हार से पांच अंक लेकर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि, जौनपुर की टीम पूर्वी जोन अंतर विश्वविद्यालयीय हॉकी का विजेता बन गया। विद्यापीठ की टीम दो मैच से चार अंक लेकर उपविजेता जबकि बीएचयू की टीम को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता में 11 राज्यों के 22 टीमों ने हिस्सा लिया। दूसरे दिन के पहले मुकाबले में काशी विद्यापीठ की टीम ने संबलपुर विवि को 6–0 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि ने बीएचयू की टीम को 6–2 से हराया। इस जीत के साथ वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि, जौनपुर को पहला स्थान दूसरा स्थान काशी विद्यापीठ, तीसरा स्थान बीएचयू जबकि चौथा स्थान संबलपुर विवि की टीम ने हासिल किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित ओलंपियन राजकुमार पाल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अध्यक्षता बीएचयू के कुलसचिव राजन श्रीवास्तव ने की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 10:34 IST
खेल की खबरें: तीन मैचों में पांच अंक लेकर पूर्वांचल विवि ने जीता खिताब, नई तकनीक सीखी; वाराणसी में प्रतियोगिता #Sports #CityStates #Varanasi #PurvanchalUniversity #InterUniversityHockey #EastZoneHockey #HockeyChampionship #UniversityHockey #SubahSamachar
