Sports News: दो प्रादेशिक स्कूली खेलों की मेजबानी करेगा वाराणसी मंडल, फुटबॉल और वुशू के मुकाबले होंगे

Sports News: 70वीं माध्यमिक स्कूली खेलों के प्रादेशिक मुकाबलों के आयोजन की सूची जारी कर दी गई है। वाराणसी मंडल को दो प्रादेशिक खेलों की मेजबानी मिली है। यहां फुटबॉल के तीनों सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग जबकि वुशू में जूनियर और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता खेली जाएंगी। फुटबॉल की अंडर-14 सब जूनियर, 17 जूनियर और अंडर-19 सीनियर आयुवर्ग की प्रतियोगिता 30 अगस्त से 3 सितंबर तक खेली जाएगी। वुशू की अंडर-17 जूनियर और अंडर-19 सीनियर आयुवर्ग की प्रतियोगिता 23 से 26 सितंबर तक खेली जाएगी। इसमें प्रदेश के 18 मंडलों के अलावा तीन स्पोर्ट्स छात्रावास और दो स्पोर्ट्स कॉलेज के 1200 से ज्यादा खिलाड़ी फुटबॉल में और कबड्डी में 700 खिलाड़ी खेलने वाराणसी आएंगे। संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक वाराणसी मंडल दिनेश सिंह ने इसकी जानकारी दी। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में माध्यमिक के अलावा बेसिक स्कूलों के कक्षा छह से आठ तक अंडर-14 आयुवर्ग के खिलाड़ी खेलेंगे। गत वर्ष राष्ट्रीय खेलों में वाराणसी के 53 खिलाड़ी 69वें राष्ट्रीय स्कूली खेलों में वाराणसी के खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया था। राष्ट्रीय खेलों में वाराणसी के कुल 53 खिलाड़ियों ने पदक जीते। कुराश में संजोई अखाड़े से संबंधित तीन सगी बहनों समेत छह खिलाड़ियों ने पदक जीते, जबकि विकास इंटर कॉलेज के सर्वाधिक 17 खिलाड़ी पदक जीतने में कामयाब रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 20:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sports News: दो प्रादेशिक स्कूली खेलों की मेजबानी करेगा वाराणसी मंडल, फुटबॉल और वुशू के मुकाबले होंगे #CityStates #Varanasi #Ghazipur #GhazipurPolice #GhazipurNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar