Chamba News: खज्जियार की वीरान वादियों में लौटी बहार

मौसम साफ होने के बाद उमड़े सैलानी संवाद न्यूज एजेंसीखज्जियार (चंबा)। कई दिन तक बारिश रहने के बाद मौसम साफ होने पर झील मैदान फिर से पर्यटकों से गुलजार नजर आया। शुक्रवार और शनिवार को बिहार, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र से पर्यटक अपने परिवारों के साथ घूमने के लिए यहां पहुंचे। स्थानीय लोगों का जो कारोबार मंदी की मार झेल रहा था, पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से उसमें भी बढ़ोतरी हो गई। पर्यटकों ने पैराग्लाइडिंग सहित घुड़सवारी का भी जमकर आनंद लिया। स्थानीय निवासी विशाल कुमार, हंसराज, केवल, सुनील, जितेंद्र, योगराज और सुरेश ने बताया कि बारिश रहने से पर्यटक यहां घूमने के लिए नहीं पहुंच रहे थे, इससे यहां वीरानापन छा रहा था लेकिन, अब फिर से पर्यटकों की बहार लौट रही है। आगामी दिनों में पर्यटकों की संख्या और भी बढ़ सकती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 11, 2026, 15:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: खज्जियार की वीरान वादियों में लौटी बहार #SpringReturnsToTheDesertedValleysOfKhajjiar #SubahSamachar