श्रीनगर: अलकनंदा में बहा गढ़वाल विवि का छात्र, बोतल में पानी भरते समय हुआ हादसा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में अध्ययनरत एक छात्र बुधवार देर शाम न्यू कमलेश्वर घाट के समीप अलकनंदा नदी में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और छात्र की तलाश में सर्च अभियान शुरू किया। नदी का बहाव तेज होने के कारण तलाशी अभियान में मुश्किलें आ रही हैं। पुलिस के अनुसार, छात्र की पहचान अक्षत वर्मा पुत्र अश्वनी वर्मा, निवासी सती मोहल्ला रुड़की, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। अक्षत गढ़वाल केंद्रीय विवि में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। UK Top News: सदन में अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पास, सीएम का कांग्रेस पर वार, एमबीबीएस मामले में गिरफ्तारी बताया गया कि बुधवार देर शाम वह न्यू कमलेश्वर घाट के समीप अलकनंदा नदी में बोतल में पानी भरने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में बह गया। हादसे के समय मौके पर मौजूद एक अन्य छात्र ने अक्षत को बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण वह उसे बचाने में सफल नहीं हो सका। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू की। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि नदी में बहे छात्र की तलाश की जा रही है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम सर्च अभियान में जुटी हुई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 20:26 IST
श्रीनगर: अलकनंदा में बहा गढ़वाल विवि का छात्र, बोतल में पानी भरते समय हुआ हादसा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ #CityStates #Pauri #Uttarakhand #SrinagarGarhwalUniversity #StudentArown #StudentSweptAway #SubahSamachar
