Pauri News: श्रीनगर व्यापार सभा चुनाव आज, तैयारियां पूरी
श्रीनगर। व्यापार सभा श्रीनगर के चुनाव के लिए आज होने वाले मतदान से पहले बृहस्पतिवार को कल्याणेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव अधिकारी दिनेश प्रसाद भट्ट सहित समिति के अन्य सदस्यों ने भाग लिया और मतदान की सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।बैठक के दौरान मतदान केंद्रों पर की गई तैयारियों का जायजा लिया गया। दोनों बूथों का निरीक्षण कर टेबल, कुर्सी, मतदाता व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। चुनाव समिति ने स्पष्ट किया कि मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। चुनाव अधिकारी दिनेश प्रसाद भट्ट ने बताया कि मतदान शुक्रवार सुबह आठ बजे से शुरू होकर दोपहर दो बजे तक चलेगा। दो बजे के बाद किसी भी मतदाता को मतदान केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। व्यापारियों को मतदान की जानकारी देने के लिए शहर में वाहन के माध्यम से भी घोषणा कराई गई है। चुनाव को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप समूहों में भी विभिन्न प्रत्याशी अपजा प्रचार कर रहे हैं। बैठक में समिति सदस्य वासुदेव कंडारी, देवेंद्रमणि मिश्रा, रामानंद भट्ट, खिलेंद्र चौधरी, बृजेश भट्ट, नरेंद्र रावत, दिनेश पंवार, सुरेंद्र बड़ोनी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 11, 2026, 17:08 IST
Pauri News: श्रीनगर व्यापार सभा चुनाव आज, तैयारियां पूरी #SrinagarTradeAssociationElectionsToday;PreparationsComplete #SubahSamachar
