Gurugram News: एसएस क्रिकेट क्लब की दमदार जीत

- जतिन और लकी के शतकों से छह विकेट से जीता मुकाबलागुरुग्राम। बिग सिक्स स्पोर्ट्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में एसएस क्रिकेट क्लब ने आदित्य क्रिकेट अकादमी को छह विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए आदित्य क्रिकेट अकादमी ने 259 रन बनाए, जिसमें तनीष्क यादव ने 79 और नितांत कश्यप ने 45 रन का योगदान दिया। एसएस की ओर से शुभम कुमार ने चार विकेट झटके। 260 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एसएस क्रिकेट क्लब के कप्तान जतिन अमरावत ने 101 और लकी कडायत ने 100 रन की शानदार शतकीय पारियां खेलीं। दोनों की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने 32.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 18:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: एसएस क्रिकेट क्लब की दमदार जीत #SSCricketClub'sResoundingVictory #SubahSamachar