राजामौली की वाराणसी में होगा भगवान राम और कुंभकर्ण का युद्ध, फिल्म के लेखक का बड़ा खुलासा; जानिए क्या कहा
एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म वाराणसी अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। फैंस फिल्म से जुड़ी छोटी-छोटी अपडेट जाने के लिए भी काफी उत्सुक हैं। अब फिल्म से जुड़ी एक और अपडेट सामने आ रही है। इसके मुताबिक, फिल्म में भगवान राम और कुंभकर्ण के बीच युद्ध का सीन दिखाया जाएगा। इससे पहले जानकारी आई थी कि फिल्म में रामायण से जुड़ा 30 मिनट लंबा सीक्वेंस होगा। यह सीन हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देगा फिल्मी फोकस द्वारा आयोजित एक इवेंट में राजामौली के पिता और फिल्म के लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने फिल्म के बारे में अपडेट साझा की। जब उनसे फिल्म के 30 मिनट लंबे सीक्वेंस के बारे में पूछा गया कि यह पौराणिक है या राजनीतिक, तो उन्होंने कहा, यह राम और कुंभकर्ण के बीच युद्ध है, आपने ट्रेलर में देखा होगा, है ना आपने राम और कुंभकर्ण को देखा। आपने भगवान हनुमान की पूंछ और उस पर रथ देखा। मैं उसी की बात कर रहा हूं। यह सीन हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देने वाला होगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म टाइम ट्रेवल पर आधारित है और यह विचार किसका था इस पर उन्होंने कहा कि हमें अब इस बारे में और बात नहीं करनी चाहिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 12:22 IST
राजामौली की वाराणसी में होगा भगवान राम और कुंभकर्ण का युद्ध, फिल्म के लेखक का बड़ा खुलासा; जानिए क्या कहा #SouthCinema #National #SsRajamouli #Varanasi #MaheshBabu #Rajamouli #SsRajamouliVaranasi #PrithvirajSukumaran #Kumbhkarna #PriyankaChopra #VaranasiMovie #VaranasiMovieReleaseDate #SubahSamachar
