Meerut News: सेंट मैरीज एकेडमी की जीत से शुरूआत
दो दिवसीय सीआईएससीई फुटबाल प्रतियोगिता की शुरू संवादमेरठ। सेंट मैरीज एकेडमी में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय सीआईएससीई फुटबाल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता में अंडर 14 वर्ग के पहले मैच में सेंट मैरीज ने जीत के साथ शुरुआत की। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि रेवरेंड ब्रदर सेबेस्टियन ने किया।उद्घाटन मैच सेंट मैरीज एकेडमी और सेंट फ्रांसिस, शामली के बीच खेला गया। इसमें सेंट मैरीज एकेडमी ने सेंट फ्रांसिस को 7-0 के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस टूर्नामेंट में कुल 19 टीमों ने भाग लिया। अंडर 17 वर्ग में सेंट मैरीज एकेडमी ने सेंट थॉमस की टीम को 6-0 से हराया। सेंट पैट्रिक स्कूल ने सेंट फ्रांसिस को 4-0 से हराया। अंडर 19 में सेंट मैरीज एकेडमी ने 1-0 से जीत प्राप्त की। दूसरे मैच में सेंट पैट्रिक एकेडमी ने सेंट थॉमस को 2-0 से हराया। इस मौके पर मनोज कुमार, ललित, उमर, अंजू आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 14, 2026, 21:01 IST
Meerut News: सेंट मैरीज एकेडमी की जीत से शुरूआत #St.Mary'sAcademyStartsWithAWin #SubahSamachar
