Prayagraj News: सेंट पीटर्स क्लब और सोनमती क्लब ने जीते अपने-अपने मैच
सेंट पीटर्स क्लब और सोनमती क्लब ने शनिवार को सेंट पीटर्स कप कलर ड्रेस वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में अपने-अपने मुकाबले जीतकर पूरे अंक हासिल कर लिए। ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर सेंट पीटर्स क्लब ने 46.3 ओवर में 429 रन (रोशन कुशवाहा 170, लक्ष्य यादव 116, पीयूष यादव 4/53, ओम यादव 2/63, फैजान हमीद 2/65) बनाए। जवाब में शार्प क्लब की टीम 37.1 ओवर में 251 रन (आयुष यादव 159, सिद्धू सैनी 4/53) पर सिमट गई। रोशन कुशवाहा मैन ऑफ द मैच बने। वहीं, झूंसी स्टेशन स्थित सोनमती क्लब मैदान पर सोनमती क्लब ने 37.4 ओवर में 305 रन (दिव्यांश 131, आयुष त्रिपाठी 60, उज्ज्वल गुप्ता 5/75, सौरभ प्रताप सिंह 3/64) बनाए। जवाब में इलाहाबाद पब्लिक स्कूल क्लब की टीम 31.5 ओवर में 252 रन (अमन सिंह 131, सौरभ प्रताप सिंह 45, शिवम केसरवानी 3/45) पर सिमट गई। दिव्यांश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 26, 2026, 02:51 IST
Prayagraj News: सेंट पीटर्स क्लब और सोनमती क्लब ने जीते अपने-अपने मैच #Sports #Cricket #Tournament #SubahSamachar
