Prayagraj News: सेंट पीटर्स क्लब ने आठ विकेट से जीता मैच

ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर शुक्रवार को सेंट पीटर्स क्लब ने एएस हनुमानगंज क्लब को आठ विकेट से हराकर सेंट पीटर्स कप कलर ड्रेस वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक हासिल किए। एएस हनुमानगंज क्लब ने 27.4 ओवर में 144 रन (अंकित यादव 38, कार्तिकेय राय 25, आर्यन श्रीवास्तव 24, सिद्धू सैनी 4/19, उमंग यादव 2/20, रोशन कुशवाहा 2/28) बनाए। जवाब में सेंट पीटर्स क्लब ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य (आकाश सौरभ 50, रोशन कुशवाहा 37 नाबाद, शिवांश पांडेय 36 नाबाद) प्राप्त कर लिया। रोशन मैन ऑफ द मैच बने।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 25, 2026, 06:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Prayagraj News: सेंट पीटर्स क्लब ने आठ विकेट से जीता मैच #Sports #Cricket #Wickets #SubahSamachar