Meerut News: किक बॉक्सिंग में सेंट जेवियर्स के खिलाड़ियों ने आठ पदक जीते
संवाद न्यूज एजेंसीसरधना। वाराणसी में आयोजित यूपी किक बॉक्सिंग कप में सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ पदक हासिल किए। खिलाड़ियों की उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी में एक से चार नवंबर तक यह प्रतियोगिता हुई। इसमें सेंट जेवियर्स के अंश तालियान ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। वंश सोम ने एक रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। इसके अलावा कुणाल सिंह, अंश तालियान और मयंक सोम ने एक-एक कांस्य पदक हासिल किया। खिलाड़ियों की सफलता पर विद्यालय के डायरेक्टर ठाकुर प्रीतीश कुमार सिंह, मैनेजर शाल्विक जैन, शिवानी जैन और प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा ने पदक विजेताओं को बधाई दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 07, 2026, 19:10 IST
Meerut News: किक बॉक्सिंग में सेंट जेवियर्स के खिलाड़ियों ने आठ पदक जीते #St.Xavier'sAthletesWonEightMedalsInKickboxing. #SubahSamachar
