Sonipat News: एचटी लाइनों के मुआवजे को लेकर चल रहा संघर्ष थमा, बाजार मूल्य के आधार पर मुआवजा तय

सोनीपत। जिले में तीन साल से चल रहे हाईटेंशन (एचटी) लाइनों के मुआवजे को लेकर संघर्ष कर रहे 17 गांव के किसानों की जीत हुई है। गोहाना रोड स्थित अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में बुधवार को हुई मार्केट रेट कमेटी की बैठक में प्रभावित किसानों की जमीनों का बाजार मूल्य के आधार पर मुआवजा तय किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान लाॅटरी से ड्रा किया गया। इसमें किसानों की तरफ से दहिया खाप चौबीसा के प्रधान उमेश दहिया ने दो पर्चियां निकालीं। ड्रा के आधार पर किसानों व प्रशासन की ओर से प्रस्तावित दरों का मूल्यांकन कर औसत मूल्य तय किया गया। इस फैसले पर सभी गांवों के प्रतिनिधियों ने अपनी सहमति जताई। इस पर किसानों ने एडीसी कार्यालय परिसर में ही पावर ग्रिड के अधिकारियों के साथ खुशी मनाई। भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र लोहचब और खाप प्रधान उमेश दहिया ने किसानों के संघर्ष की जीत बताया। सभी ने इस पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, विधायक कृष्णा गहलावत, भाजपा नेता गोपाल वर्मा व जिला प्रशासन का धन्यवाद किया। इस दौरान वीरेंद्र हलालपुर, जयप्रकाश गढ़ी अब्बासपुर, कवित प्रधान भटाना जाफराबाद, जय सिंह, ओम, सुरिन्दर, जगदीश, जिले सिंह मौजूद रहे।निर्धारित भूमि मूल्य (765 केवी मेरठ-भिवानी ट्रांसमिशन लाइन व 400 केवी महारानी बाग-नरेला लाइन)गांव - दर प्रति एकड़ (रुपये में)माहरा 2.95 करोड़भटाना जाफराबाद 3.03 करोड़किलोहड़द - 3.97 करोड़बड़वासनी - 5.37 करोड़महलाना - 5.45 करोड़ककरोई -- 5.20 करोड़नसीरपुर बांगर - 3.97 करोड़भोवापुर - 3.60 करोड़बिंदरोली 3.65 करोड़गढ़ी अब्बासपुर 4.57 करोड़नाहरा 7.37 करोड़हलालपुर 6.80 करोड़झिंझोली - 5.67 करोड़कतलूपुर - 3.67 कराेड़नरेला ट्रांसमिशन लाइन के लिए निर्धारित दरें (10 फीसदी अतिरिक्त मूल्य सहित)शहजादपुर 2.75 करोड़रोहट - 4.40 करोड़हरसाना कलां 3.08 करोड़ फोटो : सोनीपत में एडीसी कार्यालय में ड्रा के दौरान फैसला करते अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा। स्र

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 21:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: एचटी लाइनों के मुआवजे को लेकर चल रहा संघर्ष थमा, बाजार मूल्य के आधार पर मुआवजा तय #StandoffOverHTLineCompensationEnds;CompensationFixedBasedOnMarketValue. #SubahSamachar