Delhi NCR News: डीयू में 9 व 10 को स्टार्टअप एवं इनोवेशन समिट
- दो दिवसीय समिट में पैनल चर्चा, स्टार्टअप पिचिंग सत्र, वेबिनार, प्रतियोगिताएं, स्टार्टअप स्टॉल लगेंगे- विकसित भारत : कैंपस इनोवेशन से ग्लोबल लीडरशिप तक थीम पर आधारित समिट में छात्रों को निवेश व फंडिंग का भी अवसर मिलेगाअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में 9 व 10 मार्च को एक स्टार्टअप एवं इनोवेशन समिट का आयोजन किया जा रहा है। विकसित भारत-कैंपस इनोवेशन से ग्लोबल लीडरशिप तक थीम पर आधारित इस समिट में अमर उजाला मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाएगा। दो दिवसीय इस समिट में पैनल चर्चा, स्टार्टअप पिचिंग सत्र, वेबिनार, प्रतियोगिताएं, स्टार्टअप स्टॉल लगेंगे। इसके साथ ही छात्रों को यहां निवेश व फंडिंग का अवसर भी मिलेगा। डीयू के शंकर लाल कॉन्सर्ट हॉल में आयोजित होने वाली इस समिट का आयोजन उदय सोसाइटी (एन्टरप्रिन्योरशिप सेल), द्वारा दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के सहयोग से किया जा रहा है। समिट का मुख्य उद्देश्य युवाओं को जॉब पाने वाले नहीं बल्कि जॉब देने वाले बनने के लिए प्रेरित करना है। डीयू को नवाचार और उद्यमिता के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में स्थापित करना है। आयोजकों का दावा है कि यह एशिया का सबसे बड़ा छात्र संचालित स्टार्टअप समिट होगा। कार्यक्रम में कई तरह की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिसमें छात्रों को हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। समिट में छात्र कई नामी स्पीकर के अनुभवों से परिचित होंगे। इसमें कई प्रतियोगिताएं, वेबिनार, स्टार्टअप पिचिंग सत्र छात्रों के लिए आयोजित होंगे। यह एक बड़ा प्लेटफॉर्म हैं जहां छात्रों को जॉब देने वाले बनने की सीख मिलेगी। समिट में 30 हजार से अधिक छात्रों के हिस्सा लेने की संभावना है। जबकि सोशल मीडिया पर 1 करोड़ से अधिक लोगों तक इसकी पहुंच अनुमानित है।कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कई केंद्रीय एवं राज्य कैबिनेट मंत्रियों, कांग्रेस नेता शशि थरूर, सांसद स्वाति मालीवाल समेत कई नामी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों का कहना है कि डीयू के कुलपति प्रो. योगेश सिंह, विश्वविद्यालय के प्राक्टर मनोज कुमार सिंह, शिवाजी कॉलेज के प्राचार्य वीरेंद्र सिंह, के सहयोग से यह समिट राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान करेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 17:13 IST
Delhi NCR News: डीयू में 9 व 10 को स्टार्टअप एवं इनोवेशन समिट #StartupAndInnovationSummitOn9thAnd10thAtDU #SubahSamachar
