Meerut News: प्रांतीय महामंत्री बनने पर राज्य मंत्री ने दी बधाई
गंगानगर। ग्राम विकास अधिकारी संघ का प्रांतीय महामंत्री बनाए जाने पर नरेंद्र प्रधान को राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने अपने आवास पर लड्डू खिलाकर बधाई दी। इस दौरान महामंत्री नरेंद्र प्रधान और राज्य मंत्री के बीच ग्राम विकास अधिकारियों की अनेक समस्याओं पर चर्चा हुई। राज्यमंत्री ने उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। नरेंद्र प्रधान के मुताबिक पिछले सप्ताह लखनऊ में हुए प्रांतीय अधिवेशन एवं चुनाव में उन्हें ग्राम विकास अधिकारी संघ का प्रांतीय महामंत्री नियुक्त किया गया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 18, 2026, 18:04 IST
Meerut News: प्रांतीय महामंत्री बनने पर राज्य मंत्री ने दी बधाई #StateMinisterCongratulatedHimOnBecomingTheProvincialGeneralSecretary #SubahSamachar
