UP News: 1.25 लाख के इनामी कुख्यात लल्लन सिंह को एसटीएफ ने मार गिराया, दो एसआई समेत सात की हत्या का आरोपी था
बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला सवा लाख का इनामी कुख्यात ललन सिंह उर्फ लल्लन रविवार देर रात सहारनपुर में यूपी एसटीएफ से मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ सरसावा-नकुर रोड पर हुई। इस दौरान उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में टीम दबिश दे रही है। एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश के अनुसार, ललन सिंह उर्फ लल्लन पुत्र शिव शंकर सिंह लंबे समय से कई संगीन मामलों में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की ओर से एक लाख रुपये और चंदौली पुलिस की तरफ से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लल्लन मूल रूप से समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के आनंदगोलवा गांव का रहने वाला था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 22, 2026, 09:16 IST
UP News: 1.25 लाख के इनामी कुख्यात लल्लन सिंह को एसटीएफ ने मार गिराया, दो एसआई समेत सात की हत्या का आरोपी था #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LallanSingh #RewardedCriminal #UttarPradeshPolice #SubahSamachar
