Prayagraj : एसटीएफ ने मिर्जापुर में पकड़ी 439 कुंतल गांजा की खेप, 10 करोड़ रुपये है कीमत
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) प्रयागराज को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने मिर्जापुर से 439 किलो गांजा की खेप पकड़ी है। इसकी बाजार में कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक लगाई जा रही है। गांजा को ओडिशा से प्रयाराज लाया जा रहा था। मिर्जापुर में एसटीएफ ने दबोच लिया। यह गांजा प्लास्टिक के कैरेटों की आड़ में छिपाकर लाई जा रही थी। एसटीएफ ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। जिसका नाम अमरजीत यादव उर्फ पहलवान है। आरोपी ने बताया कि हर खेप पहुंचाने पर एक लाख रुपया मिलता है। वह लंबे समय से तस्करी के इस धंधे में लिप्त है। उसके बयान के आधार पर एसटीएफ गैंग के अन्य तस्करों की खोजबीन में जुट गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 17:12 IST
Prayagraj : एसटीएफ ने मिर्जापुर में पकड़ी 439 कुंतल गांजा की खेप, 10 करोड़ रुपये है कीमत #CityStates #Prayagraj #UttarPradesh #Mirzapur #PrayagrajStfNews #SubahSamachar
