Yamuna Nagar News: घर से बर्तन और कपड़े चोरी

रादौर। गांव उन्हेड़ी में चोर एक मकान के ताले तोड़कर बर्तन और कपड़े चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव उन्हेड़ी निवासी बलदेव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पांवटा साहिब में किराये के मकान में रहता है। उसने अपनी बेटी की शादी के लिए घर में बर्तन व कपड़े इकट्ठा कर रखे थे। चोरों ने मकान के ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 09, 2026, 03:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: घर से बर्तन और कपड़े चोरी #StolenUtensilsAndClothesFromHome #SubahSamachar