Bareilly News: दो पक्षों में पथराव, दरोगा को भी बनाया निशाना, आठ लोगों के खिलाफ बलवा की रिपोर्ट

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला जोगी नवादा में वनखंडीनाथ मंदिर के पास मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक-दूसरे पर पथराव कर दिया गया। सूचना पर दरोगा चंद्रपाल और सिपाही पवन नागर मौके पर पहुंचे तो इनको भी निशाना बनाया। दरोगा की ओर से दोनों पक्षों के आठ लोगों को नामजद कराते हुए बलवा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दरोगा चंद्रपाल की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि मंगलवार दोपहर एक बजे सूचना मिली कि जोगी नवादा में वनखंडीनाथ मंदिर के पास एक ही समुदाय के दो पक्षों में पथराव हो गया है। वह हमराह सिपाही के साथ मौके पर पहुंचे तो दोनों पक्षों में पथराव चल रहा था। पुलिस के ललकारने पर भी बवाल करने वाले नहीं माने। पुलिस टीम पर ही हमलावर होने लगे। तब थाने से और फोर्स मंगाया गया। इसके बाद हमलावर पथराव करते हुए भाग गए। इन आरोपियों पर दर्ज हुई रिपोर्ट दरोगा ने एक पक्ष के अंकुर, दीपक, धर्मेंद्र, ललिता और दूसरे पक्ष के रंजीत, संतोष, राजेश और किरन को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। घटना के बाद एहतियातन मंदिर के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 18:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: दो पक्षों में पथराव, दरोगा को भी बनाया निशाना, आठ लोगों के खिलाफ बलवा की रिपोर्ट #CityStates #Bareilly #Crime #Fir #Police #SubahSamachar