Gorakhpur News: रोडवेज बस रोककर चालक से विवाद और पथराव में चार हिरासत में

गोरखपुर। नौसड़ के पास रोडवेज बस रोककर चालक से विवाद और बाद में पीछा कर पथराव करने के मामले में गीडा पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों की बाइक सीज कर दी है। लखनऊ से गोरखपुर आ रही बस में करीब 33 यात्री सवार थे। पथराव के दौरान यात्रियों में अफरातफरी मच गई, हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात बस नौसड़ के पास पहुंची थी। पीछे से आ रहे कार सवार युवक ओवरटेक के लिए तत्काल साइड नहीं मिलने से नाराज हो गए। उन्होंने बस रुकवाकर चालक से कहासुनी की। इसके बाद चालक बस लेकर नौसड़ पुलिस चौकी पहुंचा और कुछ देर रुकने के बाद आगे बढ़ा। आरोप है कि इसके बाद तीन बाइक सवार युवकों ने बस का पीछा शुरू कर दिया। जो कार सवारों के साथी थे। राजघाट पुल से पहले उन्होंने बस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। अचानक हुए पथराव से यात्रियों में हड़कंप मच गया। आरोपियों ने कंडक्टर का बैग छीनने का भी कोशिश की।घटना के बाद चालक और कंडक्टर ने पुलिस को सूचना दी। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के संबंध में रोडवेज की ओर से अब तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर नहीं मिलने पर आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 23, 2026, 02:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: रोडवेज बस रोककर चालक से विवाद और पथराव में चार हिरासत में #StonesWereThrownAtABusBeforeTheRajghatBridge;AnAttemptWasAlsoMadeToSnatchTheConductor'sBag. #SubahSamachar