Rajasthan Weather: राजस्थान में अगले तीन दिन बदला रहेगा मौसम, आंधी-बारिश से गर्मी से राहत के आसार

राजस्थान में भीषण गर्मी और हीटवेव से जूझ रहे लोगों को आने वाले दिनों में राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 30 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 1 जून तक मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई। जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, करौली, चूरू, हनुमानगढ़ और बीकानेर सहित कई क्षेत्रों में बादल छाने और तेज हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। सबसे अधिक बारिश झुंझुनूं जिले के मलसीसर में दर्ज की गई, जहां करीब 43 मिमी वर्षा हुई। इसके अलावा कोटपूतली, नीमराणा, पिलानी, खेतड़ी, चिड़ावा, पाटन और बानसूर समेत कई इलाकों में भी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। यह भी पढें-Sawai Madhopur News:गुर्जर महापंचायत में विजय बैंसला का एलान- कल हर हाल में लगेंगी शहीदों की मूर्तियां हालांकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गर्मी का असर अभी भी बना रहेगा। शुक्रवार को जैसलमेर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाड़मेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर और चूरू में भी तापमान 43 डिग्री से ऊपर रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आंधी-बारिश के कारण अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है। इससे हीटवेव की स्थिति कमजोर पड़ेगी और लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि मौसम विभाग ने मानसून को लेकर भी चिंता जताई है। संशोधित पूर्वानुमान के अनुसार इस वर्ष मानसून सामान्य से कमजोर रह सकता है। अल नीनो के प्रभाव के कारण जून, जुलाई और अगस्त में वर्षा गतिविधियां प्रभावित होने की संभावना है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 30, 2026, 06:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rajasthan Weather: राजस्थान में अगले तीन दिन बदला रहेगा मौसम, आंधी-बारिश से गर्मी से राहत के आसार #CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanWeather #RainAlertRajasthan #ThunderstormAlert #Hailstorm #WesternDisturbance #HeatwaveRelief #Nautapa #ImdForecast #RajasthanTemperature #JhunjhunuRain #SubahSamachar