आंधी-बारिश का कहर: दीवार मलबे में दबकर रिक्शा चालक की मौत, सात घायल; टूट गए कई पेड़

आगरा में शुक्रवार शाम आई आंधी और तेज बारिश ने शहर से ग्रामीण इलाकों तक भारी तबाही मचाई। दर्जनों पेड़ धराशायी हो गए और दीवारें ढह गईं। रकाबगंज थाना क्षेत्र के नामनेर में एक रिक्शा चालक की दीवार के मलबे में दबकर मौत हो गई। अलग-अलग हुए हादसों में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तूफान के कारण कई इलाकों में बिजली के खंभे टूटने से विद्युतापूर्ति भी ठप हो गई। आंधी के दौरान शहर के नामनेर चौराहे के पास एक स्कूल की दीवार के सहारे लगा विशाल पेड़ अचानक भरभराकर गिर गया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि बारिश और तूफान से बचने के लिए एक रिक्शा चालक और एक राहगीर स्कूल की दीवार के पास खड़े हुए थे। पेड़ गिरने से स्कूल की दीवार भी ढह गई और दोनों मलबे में दब गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 30, 2026, 02:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आंधी-बारिश का कहर: दीवार मलबे में दबकर रिक्शा चालक की मौत, सात घायल; टूट गए कई पेड़ #CityStates #Agra #AgraStorm #HeavyRainAgra #WallCollapseDeath #RickshawPullerKilled #TreeFallIncident #AgraWeather #FatehabadAccident #PowerOutage #StormDamage #AgraNews #SubahSamachar